रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आज आखिरी दिन है। कुल 590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in आज 14 अक्टूबर रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा।पदों का विवरण:नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: 365 पदफार्मासिस्ट एंट्री ग्रेड: 118 पदहेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर: 43 पदलैब असिस्टेंट ग्रेड II: 31 पदरेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन: 25 पदईसीजी टेक्नीशियन: 04 पदअन्य: ऑप्टोमेट्रिस्ट, डायलिसिस टेक्नीशियनमहत्वपूर्ण तिथियां:आवेदन अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2026फीस जमा अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2026करेक्शन विंडो: 17 से 26 अक्टूबर 2026योग्यता और आयु:नर्सिंग के लिए GNM/BSc नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए D.Pharma/B.Pharma, लैब के लिए DMLT जरूरी। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 के आधार पर 18-20 साल न्यूनतम और 30-40 साल अधिकतम, पद अनुसार अलग-अलग।फीस और सैलरी:जनरल/OBC/EWS - 500 रुपये (CBT में शामिल होने पर 400 वापस), SC/ST/महिला/दिव्यांग - 250 रुपये (पूरा रिफंड)। सेलेक्शन पर लेवल 3 से लेवल 7 तक सैलरी मिलेगी।अंतिम समय में सर्वर स्लो हो सकता है इसलिए तुरंत rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें।
दैनिकराष्ट्रीय