कानपुर के लोगों को आखिरकार दिल्ली के लिए नई ट्रेन का तोहफा मिल ही गया। 25 साल के लंबे इंतजार के बाद कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के लिए रोजाना चलने वाली नई ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है।इस नई ट्रेन का नाम शहर के नाम पर ही कानपुर मेल (14153-14154) रखा गया है। रेलवे इतिहास में ये पहला मौका होगा जब कानपुर सेंट्रल से शुरू होने वाली किसी ट्रेन के नाम में कानपुर जुड़ा होगा, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।बताया जा रहा है कि कानपुर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने लंबे समय से इस ट्रेन की मांग रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन और ZRUCC की बैठक में उठाई थी। उनकी इस मांग को अब मंजूरी मिल गई है। सांसद ने इसके लिए PM मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है और कहा कि दशहरा तक हर हाल में ट्रेन को शुरू कराया जाएगा।गौरतलब है कि इससे पहले 1 सितंबर 2001 में श्रमशक्ति एक्सप्रेस शुरू हुई थी, उसके बाद से कानपुर से दिल्ली के लिए कोई नई डेली ट्रेन नहीं चली थी। अब 25 साल बाद ये सौगात मिली है। क्या रहेगी टाइमिंग?रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन को 8 स्टॉपेज दिए गए हैं, जिससे गाजियाबाद, दादरी समेत रास्ते के शहरों के यात्रियों को भी फायदा होगा।14153 कानपुर मेल: कानपुर सेंट्रल से हर रोज रात 8:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।14154 वापसी: आनंद विहार से रात 11:25 बजे रवाना होगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल आ जाएगी।सांसद ने कहा - "ये ट्रेन हिट नहीं, सुपरहिट साबित होगी।"